1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs BAN: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, बाबर आजम पहले टेस्ट से इसलिए हो गए बाहर

PAK vs BAN: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, बाबर आजम पहले टेस्ट से इसलिए हो गए बाहर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 07, 2026 11:33 pm IST,  Updated : May 07, 2026 11:33 pm IST

PAK vs BAN: पाकिस्तान की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची है, जिसमें उसे 8 मई से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मुकाबले से ठीक पहले एक बड़ा झटका बाबर आजम के रूप में लगा है।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AFP

पाकिस्तान की टीम को शान मसूद की कप्तानी में 8 मई से बांग्लादेश के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तानी टीम को एक बड़ा झटका उनके स्टार खिलाड़ी बाबर आजम के रूप में लगा है जिनके इस मैच में खेलने की पूरी उम्मीद की जा रही थी। बाबर आजम अब अनफिट होने की वजह से पहले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे जिसको लेकर पीसीबी की तरफ से अपडेट जारी कर दिया गया है।

टीम का मेडिकल पैनल रखेगा बाबर आजम पर नजरें

बाबर आजम घुटने में लगी चोट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट की तरफ से बाबर के बाहर होने को लेकर जारी किए गए बयान में ये साफ नहीं किया गया कि वह दूसरे मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी इस इंजरी को लेकर टीम का मेडिकल पैनल लगातार अपनी नजरें बनाए हुए हैं। पाकिस्तानी टीम के लिए बाबर का बाहर होना एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वह हाल में ही खत्म हुए पाकिस्तानी सुपर लीग में फॉर्म में आते हुए दिखाई दिए थे। पीएसएल 2026 में उनकी कप्तानी में खेलने वाली पेशावर जाल्मी टीम ने सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना पूरे सीजन में किया था और खिताब भी अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

गुरुवार की सुबह घुटने में महसूस हुआ था दर्द

पीएसएल 2026 का सीजन 3 मई को खत्म होने के बाद बाबर आजम 4 मई को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए वहां पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने 5 और 6 मई को टीम के साथ ट्रेनिंग भी की थी, लेकिन 7 मई को सुबह जब वह सोकर उठे तो उनको घुटने में दर्द का एहसास हुआ। इसके बाद मेडिकल टीम ने जांच करने के बाद उन्हें पहले मुकाबले से बाहर रखने का फैसला लिया। बता दें कि पाकिस्तानी टीम के लिए WTC 2025-27 के नजरिए से काफी अहम है जिसमें अभी वह रैंकिंग में 5वें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें

भुवनेश्वर कुमार ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बन गए पहले तेज गेंदबाज

यहां तो पूरी गंगा ही उल्टी बहने वाली है! ऑस्ट्रेलिया का पूर्व खिलाड़ी बनेगा इंग्लैंड टीम का सिलेक्टर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल