1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आरसीबी को DLS नियम से दी 9 रनों से मात, प्रिंस यादव ने गेंद से दिखाया कमाल

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आरसीबी को DLS नियम से दी 9 रनों से मात, प्रिंस यादव ने गेंद से दिखाया कमाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Updated : May 08, 2026 12:34 am IST

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले को डीएलएस नियमानुसार 9 रनों से अपने नाम कर लिया है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स...- India TV Hindi
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : AFP

LSG vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 50वां लीग मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में गया, जिसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम डीएलएस नियमानुसार 9 रनों से मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बारिश के खलल की वजह के चलते लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी के दौरान कई बार खेल को रोकना पड़ा, जिसके चलते ये मैच 19-19 ओवर्स का खेला गया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 209 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें आरसीबी को डीएलएस नियमानुसार 213 रनों का टारगेट मिला था। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श के बल्ले से 111 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं निकोलस पूरन ने 38 जबकि कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से नाबाद 32 रनों की पारी देखने को मिली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें विराट कोहली और जैकब बेथेल की ओपनिंग जोड़ी 9 रनों के स्कोर तक पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी करने के साथ आरसीबी को इस मैच में वापस लेकर आने का प्रयास किया लेकिन पाटीदार के 61 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। टिम डेविड ने जरूर 17 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलने के साथ मुकाबले को रोमांचक बनाने का प्रयास किया लेकिन अंत में लखनऊ सुपर जाएंट्स इस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने तीन जबकि शहबाज अहमद ने 2 विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्स - मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार, जोश हेजलवुड।

यहां पर देखिए इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

एलएसजी - मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, आवेश खान।

आरसीबी - जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।

Latest Cricket News

LSG vs RCB Live Score Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 12:34 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    लखनऊ ने डीएलएस नियम से 9 रनों से जीता मुकाबला

    आरसीबी के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम डीएलएस नियमानुसार 9 रनोंं से मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही। 213 रनों के टारगेट का पीछा कर रही आरसीबी की टीम इस मैच में 19 ओवर्स में 203 रन ही बनाने में कामयाब रही। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए।

  • 12:21 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी को जीत के लिए 6 गेंदों में बनाने हैं 20 रन

    लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में आरसीबी ने डीएलएस नियमानुसार 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर्स में 193 रन बना लिए हैं, जिसमें उन्हें अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन और बनाने हैं।

  • 12:07 AM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने 15 ओवर्स में बनाए 150 रन

    आरसीबी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में डीएलएस नियमानुसार 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। टिम डेविड 34 और क्रुणाल पांड्या 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 11:49 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    रजत पाटीदार 61 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना पांचवां विकेट कप्तान रजत पाटीदार के रूप में 112 रनों के स्कोर पर गंवा दिया है, जो इस मैच में 61 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

  • 11:43 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    जितेश शर्मा को प्रिंस यादव ने भेजा पवेलियन

    लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में आरसीबी ने डीएलएस नियमानुसार 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 106 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट जितेश शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ एक के निजी स्कोर पर प्रिंस यादव का शिकार बने।

  • 11:38 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने गंवाया तीसरा विकेट

    आरसीबी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में डीएलएस नियमानुसार 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 11वें ओवर की पहली गेंद पर अपना तीसरा विकेट 104 रनों के स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल के रूप में गंवा दिया है, जो 34 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे।

  • 11:36 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    10 ओवर्स में आरसीबी ने बनाए 104 रन

    लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में आरसीबी ने डीएलएस नियमानुसार 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 104 रनों का स्कोर बना लिया है। देवदत्त पडिक्कल 34 और रजत पाटीदार 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को अब बची 54 गेंदों में जीत के लिए 109 रन और बनाने हैं।

  • 11:26 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने 8 ओवर्स में बनाए 69 रन

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ के खिलाफ मैच में डीएलएस नियमानुसार 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। रजत पाटिदार 33 और देवदत्त पडिक्कल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 11:16 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने 6 ओवर्स में बनाए 45 रन

    आरसीबी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में डीएलएस नियमानुसार 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 45 रनों का स्कोर बना लिया है। देवदत्त पडिक्कल 22 और रजत पाटीदार 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 11:05 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने चार ओवर्स में बनाए 26 रन

    लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबल में डकवर्थ लुईस नियमानुसार 213 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी ने चार ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 7 और देवदत्त पडिक्कल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:53 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी ने गंवाया दूसरा विकेट

    लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में डीएलएस नियमानुसार 213 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अपना दूसरा विकेट विराट कोहली के रूप में 9 के स्कोर पर गंवा दिया है जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

  • 10:45 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    आरसीबी की तरफ से कोहली-बेथेल ओपनिंग में उतरे

    लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को 19 ओवर्स में डीएलएस नियमानुसार 213 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें आरसीबी की तरफ से पारी की शुरुआत करने विराट कोहली और जैकब बेथेल की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी है।

  • 10:36 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    लखनऊ ने आरसीबी को दिया 213 रनों का टारगेट

    लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 209 रनों का स्कोर बनाया है। एलएसजी की तरफ से मिचेल मार्श ने जहां 111 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली तो वहीं इसके अलावा निकोलस पूरन के बल्ले से 38 रनों की पारी देखने को मिली।

  • 10:28 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    निकोल पूरन 38 रन बनाकर हुए आउट

    लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपना तीसरा विकेट 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर 194 के स्कोर पर निकोलस पूरन के रूप में गंवा दिया है, जो 38 के निजी स्कोर पर रसिख सलाम डार का शिकार बने।

  • 10:16 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    मिचेल मार्श को जोश हेजलवुड ने भेजा पवेलियन

    आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट 17वें ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श के रूप में गंवा दिया है, जो 111 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

  • 10:09 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    लखनऊ ने 15 ओवर्स में बनाए 155 रन

    लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आरसीबी के खिलाफ मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए थे, जिसमें मिचेल मार्श 109 और निकोलस पूरन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:05 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    मार्श और पूरन बल्लेबाजी करने मैदान पर आए

    लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश के खलल की वजह से रुक गया था, जिसके बाद अब मैच फिर से शुरू हो गया है। लखनऊ ने खेल रोके जाने के समय तक 14 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए थे, जिसमें मिचेल मार्श 107 और निकोलस पूरन 14 रन बनाकर खेल रहे थे।

  • 9:50 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    मैदान से कवर्स को हटाया गया

    लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में बारिश के खलल के चलते मुकाबले को रोक दिया गया था, जिसके बाद अब बारिश रुकने के बाद मैदान से कवर्स को हटा दिया गया है और खेल जल्द शुरू होगा।

  • 9:32 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    मिचेल मार्श ने जड़ी शानदार सेंचुरी

    आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से उनके ओपनिंग बल्लेबाज मिचेल मार्श के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने अब तक 51 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 9 छक्कों के दम पर 107 रन बनाए हैं।

  • 9:31 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश के चलते फिर से रुका मुकाबला

    लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में बारिश के खलल की वजह से एकबार फिर से मुकाबले को रोकना पड़ा है। खेल रोके जाने के समय लखनऊ ने 14 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए थे। मिचेल मार्श 107 और निकोलस पूरन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:29 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस मैच के लिए प्लेइंग 11

    जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार, जोश हेजलवुड।

  • 9:28 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    लखनऊ सुपर जाएंट्स की इस मैच के लिए प्लेइंग 11

    मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल