1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. DMK या AIADMK ने अगर सरकार बनाने कोशिश की, TVK के सभी 108 विधायक दे देंगे इस्तीफ़ा

DMK या AIADMK ने अगर सरकार बनाने कोशिश की, TVK के सभी 108 विधायक दे देंगे इस्तीफ़ा

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 07, 2026 10:53 pm IST,  Updated : May 07, 2026 11:08 pm IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी टीएमके सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। टीएमके ने कहा है, अगर डीएमके और एआईएडीएमके ने साथ मिलकर सरकार बनाया तो हमारे सभी 107 विधायक इस्तीफा दे देंगे।

विजय थलापति- India TV Hindi
विजय थलापति Image Source : PTI

अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) ने आज शाम चेतावनी दी है कि अगर एमके स्टालिन की डीएमके या ई पलानीस्वामी की एआईएडीएमके, इन दोनों में से किसी ने भी तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा किया, तो हमारी पार्टी के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। टीएमके का यह फैसला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच हुई दो महत्वपूर्ण बैठकों के बाद आया है। टीवीके को अब शक है कि दोनों पार्टियां राज्य में सरकार बनाने के लिए मिलीभगत कर रही हैं और उस पार्टी को दरकिनार कर रही हैं जिसे सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद भी आंकड़ों के बीच सरकार बनाने की कोशिशें जारी हैं। 

राज्यपाल ने विजय को कहा-बहुमत साबित करो

टीवीके ने पहली बार चुनाव लड़ा और पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं। जिनमें से दो सीटें खुद पार्टी प्रमुख विजय ने जीती हैं। इस तरह से टीवीके के पास 107 विधायक हैं और उसका तर्क है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल को उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। लेकिन आज सुबह राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने दोबारा से विजय को सरकार बनाने का दावा करने से मना कर दिया और कहा कि उनके पास बहुमत नहीं है।

गवर्नर ने विजय द्वारा बहुमत हासिल करने के लिए पेश किए गए दावे को भी स्वीकार नहीं किया। सूत्रों के अनुसार, दो दिनों में हुई यह दूसरी बैठक राज्यपाल के इस ज़िद पर समाप्त हुई कि अभिनेता-राजनेता को 118 विधायकों के समर्थन पत्र उपलब्ध कराने होंगे। राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु विधानसभा में सरकार गठन के लिए आवश्यक बहुमत अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।


कमल हासन ने किया विजय का सपोर्ट

एक्टर और 'मक्कल निधि मय्यम' के नेता कमल हासन ने विजय का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा, तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि (टीवीके) के प्रमुख विजय को, सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर, सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत