1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने पी है दूध वाली लेमनग्रास टी? जानें चाय बनाते समय कब डालें दूध कि ये फटे न? नोट करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

क्या आपने पी है दूध वाली लेमनग्रास टी? जानें चाय बनाते समय कब डालें दूध कि ये फटे न? नोट करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 07, 2026 10:45 pm IST,  Updated : May 07, 2026 10:57 pm IST

How To Make Lemongrass Tea: लेमनग्रास की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। चलिए, जानते हैं जब इसे दूध के साथ बनाते हैं तब उसे कब डालना चाहिए ताकि चाय फटे न। नोट करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

लेमनग्रास की चाय- India TV Hindi
लेमनग्रास की चाय Image Source : YOUTUBE - @SUHANA KI RASOI

लेमनग्रास की चाय स्वाद और खुशबू से भरपूर होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि, ज़्यादातर लोग बिना दूध वाली लेमनग्रास टी पीना पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोग दूध के साथ भी बनाकर पीते हैं। लेकिन, कई लोग इसे घर पर बनाते समय एक गलती कर देते हैं, जिससे दूध फट जाता है और चाय का स्वाद खराब हो जाता है। अगर आप भी परफेक्ट मिल्क लेमनग्रास टी बनाना चाहते हैं, तो दूध डालने का सही समय और तरीका जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप आसान प्रोसेस

लेमनग्रास चाय बनाने के लिए सामग्री

1 कप पानी, आधा कप दूध, 1 लेमनग्रास स्टिक, 1 छोटा चम्मच चायपत्ती, स्वादानुसार गुड़ का पाउडर, 1 छोटा टुकड़ा अदरक

लेमनग्रास चाय बनाने की विधि

  • स्टेप 1: लेमनग्रास चाय बनाने के लिए, सबसे पहले पैन में पानी डालकर गैस पर गर्म करें।

  • स्टेप 2: अब इसमें कुटी हुई लेमनग्रास की पत्तियां और अदरक डालें। अब, इस पानी को अच्ची तरह से उबालें ताकि लेमनग्रास का फ्लेवर पानी में अच्छी तरह से मिल जाए।

  • स्टेप 3: जब, पानी अच्छी तरह से उबल जाए तब इसमें एक छोटा चम्मच चायपत्ती और गुड़ का पाउडर डालें और फिर दो से तीन मिनट तक इसे पकाएं।

  • स्टेप 4: अब गैस की आंच हल्की करें और फिर दूध डालें। बता दें कई लोग लेमनग्रास डालने के बाद ही दूध डाल देते हैं जिससे चाय फट जाती है इसलिए पहले पानी में लेमनग्रास को अच्छी तरह उबलने दें, फिर उसके बाद आखिर में दूध मिलाएं।

  • स्टेप 5: दूध डालने के बाद, चाय को धीमी आंच पर अच्छी तरह से फिर से पकाएं और फिर कप में छानकर निकाल लें।

  • स्टेप 6: अब, आपकी गर्मागर्म और खुशबूदार लेमनग्रास चाय बनकर तैयार है। इसका लुत्फ़ उठाएं। 

लेमनग्रास की चाय पीने के फायदे: 

लेमन ग्रास की चाय पाचन सुधारने, स्ट्रेस कम करने, डिटॉक्स करने और प्रतिरक्षा बढ़ाने में सहायक है। यह वजन घटाने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और दर्द-सूजन में राहत देने में भी मदद करती है। इसके मुख्य नुकसान में एलर्जी, त्वचा में जलन, प्रेगनेंसी में खतरा और ब्लड शुगर को बहुत कम करना शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल