1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नवजोत सिंह सिद्धू ने मारी बाजी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए

नवजोत सिंह सिद्धू ने मारी बाजी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2021 09:47 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 10:07 pm IST

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मारी बाजी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए- India TV Hindi
नवजोत सिंह सिद्धू ने मारी बाजी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए Image Source : PTI

नई दिल्ली: कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।' इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस में 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

केसी वेणुगोपाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 'पंजाब कांग्रेस में संगत सिंह, कुलजीत नागरा, पनव गोयल और सुखविंदर सिंह डैनी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।' इसके साथ ही कुलजीत नागरा को सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा के इंचार्ज पद से हटा दिया है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस आलाकमान ने इस पूरे फैसले में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके खेमे के नेताओं को दरकिनार किया है। सूत्रों के अनुसार, सिद्धू के साथ में जो चार वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए गए हैं, उनमें भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पसंद को दरकिनार किया गया है। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह के पसंदीदा विजय इंदर सिंगला, मनीष तिवारी, राज कुमार वेरका और अन्य नेताओं को वर्किंग प्रेसिडेंट तक नहीं बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत