1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नवजोत सिंह सिद्धू को छोड़ना होगा ‘द कपिल शर्मा शो’

नवजोत सिंह सिद्धू को छोड़ना होगा ‘द कपिल शर्मा शो’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 23, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 02:10 pm IST

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ना पड़ेगा। सिद्धू के कपिल शर्मा के शो में काम करने को लेकर पंजाब में काफी दिनों से विवाद

Navjot Singh Sidhu- India TV Hindi
Navjot Singh Sidhu

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ना पड़ेगा। सिद्धू के कपिल शर्मा के शो में काम करने को लेकर पंजाब में काफी दिनों से विवाद हो रहा था। सिद्धू कपिल शर्मा के शो छोड़ने को तैयार नहीं हो रहे थे। सिद्धू का कहना था कि इस शो से ही उनका घर चलता है। लेकिन पंजाब के महाधिवक्ता ने गुरुवार को कहा कि नवजोत सिंह का कपिल शर्मा के शो में काम करना असंवैधानिक है।

इससे पहले अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा था कि संविधान में निजी व्यवसाय को लेकर किसी विधायक या मंत्री को अयोग्य घोषित किये जाने का कोई प्रावधान नहीं है लेकिन कुछ नैतिक जिम्मेदारी भी होती है, जिसके अनुसार एक लोक सेवक को किसी भी व्यावसायिक गतिविधि से खुद को अलग रखना चाहिए।

अटॉर्नी जनरल रोहतगी ने कहा, नि:संदेह रूप से वह (सिद्धू) एक विधायक भी हैं और एक मंत्री भी हैं। मंत्री की तरह विधायक का पद भी लाभ का पद है। लेकिन ऐसा कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है, जिसके अंतर्गत निजी व्यवसाय के लिए किसी विधायक-मंत्री को अयोग्य ठहराया जाए। कानूनी रूप से इसमें कोई बाधा नहीं है। उन्होंने कहा, हालांकि इसमें नैतिक पहलू भी है। पद बड़ा हो तो जिम्मेदारी भी बड़ी हो जाती है। आप यह कहते हैं कि आप सुबह दस से शाम के छह बजे तक लोक सेवक हैं और शाम के छह बजे से सुबह के आठ बजे तक लोक सेवक नहीं है। लोकतंत्र इसका समर्थन नहीं करता।

रोहतगी ने कहा कि आचार संहिता स्पष्ट तौर पर आपसे किसी भी तरह के वाणिज्यिक कारोबार से खुद को अलग होने को कहता है। सिद्धू ने कहा कि उन्हें लोकप्रिय हास्य कलाकार कपिल शर्मा के शो में अपनी भूमिका जारी रखने में कुछ गलत नजर नहीं आता, वह शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल की तरह ट्रांसपोर्टर नहीं हो सकते हैं, वह अपना परिवार चलाने के लिए टीवी शो करते हैं।

अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल में स्थानीय निकाय मंत्री सिद्धू ने कहा, मैं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की तरह ट्रांसपोर्टर नहीं हो सकता। मैं पैसे बनाने के लिए भ्रष्ट नहीं हो सकता। मैं अपने लोगों को धोखा नहीं दे सकता। मैं अपना परिवार चलाने और खर्चों को पूरा करने के वास्ते पैसा कमाने के लिए टीवी शो करता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत