नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के चुनाव से जुड़ी गहमागहमी के बीच एनसीपी(NCP) की तरफ़ से बड़ा खुलासा आया है। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने की प्रस्ताव रखा था, जिसे पवार ने खुद ठुकरा दिया।
पार्टी के प्रवक्ता का कहना है कि एनसीपी का प्रयास है कि यूपीए के दल गठबंधन कर राष्ट्रपति चुनाव में एक संयुक्त उम्मीदवार उतारें। (विशाखापट्टनम देश का सबसे साफ-सुथरा स्टेशन, दरभंगा सबसे गंदा)
मलिक ने कहा कि पवार पहले ही कह चुके है कि वह चुनाव लड़ने में रुचि नहीं रखते। सोनिया गांधी सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर सर्वसम्मति से विपक्ष का एक राष्ट्रपति उम्मीदवार खड़ा करने में लगी हुई है।
हाल में ही वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस सिलसिले में सोनिया गांधी से मुलाकरात की और सर्वसम्मति से तय किए गए राष्ट्रपति उम्मीदवार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इसके साथ ही ममता दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मिलीं। मीडिया रिपोर्टों को मुताबिक, दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के साथ-साथ राष्ट्रपति चुनाव की भी चर्चा हुई।