1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल की सभा में उतरवाए गए महिलाओं के काले रंग के दुपट्टे

केजरीवाल की सभा में उतरवाए गए महिलाओं के काले रंग के दुपट्टे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 19, 2015 06:45 pm IST,  Updated : Aug 19, 2015 06:45 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में केजरीवाल के बिहार सम्मान समारोह में हंगामा हुआ है। सभा दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में हो रही थी। आरोप है कि सभा में महिलाओं से बदसलूकी की गई। सभा में शामिल

केजरीवाल की सभा में...- India TV Hindi
केजरीवाल की सभा में उतरवाए गए महिलाओं के काले रंग के दुपट्टे

नई दिल्ली: दिल्ली में केजरीवाल के बिहार सम्मान समारोह में हंगामा हुआ है। सभा दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में हो रही थी। आरोप है कि सभा में महिलाओं से बदसलूकी की गई। सभा में शामिल होने आईं कुछ महिलाएं काले दुपट्टे पहने हुई थीं। उनसे काले दुपट्टे उतरवा लिए गए। महिलाओं ने इसका विरोध भी किया। दिल्ली सरकार की तरफ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस फंक्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक मंच पर मौजूद थे।

क्यों हटवाए गए दुपट्टे?

काले रंग के दुपट्टे हटवाने को लेकर दिल्ली सरकार का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कार्यक्रम में किसी तरह का हंगामा ना हो। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में आयोजित हुए प्रवासी बिहारी कार्यक्रम में काफी हंगामा हुआ था और नीतीश कुमार को काले झंडे दिखाए गए थे।

नीतीश कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कार्टक्रम में आने के लिए हमेशा तैयार है। नीतीश ने कहा दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को वोट देकर सही कदम उठाया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।