1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू से मिलने पर नीतीश का डीएनए गड़बड़ा गया: रूड़ी

लालू से मिलने पर नीतीश का डीएनए गड़बड़ा गया: रूड़ी

 Written By: IANS
 Published : Sep 02, 2015 06:14 pm IST,  Updated : Sep 02, 2015 06:14 pm IST

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने यहां बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिले हैं, उनका पूरा

लालू से मिलने पर नीतीश...- India TV Hindi
लालू से मिलने पर नीतीश का डीएनए गड़बड़ा गया: रूड़ी

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने यहां बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिले हैं, उनका पूरा डीएनए गड़बड़ हो गया है।

रूड़ी ने यहां पत्रकारों से कहा, "नीतीश कुमार ने जब से लालू से हाथ मिलाया है, तब से लालू प्रसाद का प्रभाव नीतीश कुमार के चरित्र पर और व्यवहार में साफ झलक रहा है।"

नीतीश द्वारा अगले पांच वर्ष के लिए विजन जारी करने पर रूड़ी ने कहा कि क्या 10 वर्षो तक बिना विजन के ही बिहार में शासन चला रहे थे।

रूड़ी ने नीतीश को झगड़ालू बताया और कहा कि बिहार की जनता अब एक झगड़ालू मुख्यमंत्री को कुर्सी नहीं देगी, जिनकी दोस्ती आजकल अरविंद केजरीवाल से हो गई है।

रूड़ी ने कहा, "नीतीश आजकल गलत बयानबाजी में माहिर हो गए हैं। दरअसल लालू जी से दोस्ती के बाद उनका इतिहास, भूगोल सब गड़बड़ हो गया है।"

उन्होंने कहा कि इन दिनों नीतीश स्वतंत्रता संग्राम को लेकर प्रधानमंत्री और अपने परिवार की तुलना करते हैं, परंतु नीतीश को यह पता होने चाहिए कि स्वतंत्रता की लड़ाई केवल नीतीश के परिवार वालों ने ही नहीं लड़ी थी। उस लड़ाई में सबका सहयोग था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।