1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में बने खादी के कपड़ों की ब्रांडिंग करेंगी सरकार: नीतीश

बिहार में बने खादी के कपड़ों की ब्रांडिंग करेंगी सरकार: नीतीश

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2016 08:01 pm IST,  Updated : Sep 25, 2016 12:01 am IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि बिहार में बने खादी के कपड़ों की ब्रांडिंग होगी और प्रदेश में खादी को बढावा देने के लिए नीति बनाने का निर्देश उद्योग विभाग को दिया गया है।

Nitish Kumar (Extreme Right). Photo: PTI- India TV Hindi
Nitish Kumar (Extreme Right). Photo: PTI

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि बिहार में बने खादी के कपड़ों की ब्रांडिंग होगी और प्रदेश में खादी को बढावा देने के लिए नीति बनाने का निर्देश उद्योग विभाग को दिया गया है। पटना स्थित अधिवेशन भवन पटना में राष्ट्रीय चरखा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नीतीश ने कहा कि खादी उद्योग को बढावा देने की हमारी पूरी मंशा है और इसके लिये भवन बना रहे हैं और शो रूम भी बनाया जा रहा है। 

देश-विदेश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नीतीश ने कहा कि बाजार को देखते हुए खादी वस्त्रों की बारकोड की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम खादी की तरफ नई पीढी को आकर्षित करना चाहते हैं, उसके लिए खादी वस्त्रों का नया डिजाइन बनाना होगा। खादी वस्त्रों के नए डिजाइन के संदर्भ में उद्योग विभाग द्वारा पटना स्थित एनआइएफटी से समझौता किया गया है। निफ्ट खादी के कपड़ों का नया डिजाइन बनाएगा। खादी वस्त्रों की ब्रांडिंग होगी, इससे खादी के कपड़ों की मांग बढ़ेगी और खादी से जुड़े लोगों की आमदनी भी बढेगी। 

नीतीश ने कहा कि बिहार में रेडिमेड गारमेंट के क्षेत्र में काफी गुंजाइश है। हम चाहते हैं कि इसे इतना बढावा दिया जाये कि लोगों यहीं काम मिले। नीतीश कुमार ने कहा कि ब्रांडिंग ठीक से करने पर खादी से बने कपडों की भी मांग होगी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के चम्पारण सत्याग्रह के 100वें वर्ष पर खादी उद्योग को नए सिरे से बढावा देने के लिये सरकार हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 2 अक्तूबर से लोगों को खादी वस्त्र की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट राज्य सरकार देने जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत