1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू, कांग्रेस के साथ नीतीश बिहार का विकास नहीं कर सकते: अमित शाह

लालू, कांग्रेस के साथ नीतीश बिहार का विकास नहीं कर सकते: अमित शाह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2015 07:15 pm IST,  Updated : Oct 04, 2015 07:40 pm IST

कटिहार (मुजफ्फरपुर): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दोनों घटक दलों राजद और कांग्रेस के कंधों पर सवार होकर बिहार का विकास नहीं कर सकते। बिहार

कांग्रेस और नीतीश के...- India TV Hindi
कांग्रेस और नीतीश के साथ बिहार का विकास असंभव: शाह

कटिहार (मुजफ्फरपुर): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दोनों घटक दलों राजद और कांग्रेस के कंधों पर सवार होकर बिहार का विकास नहीं कर सकते। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कटिहार के राजेन्द्र स्टेडियम में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बनने के लालच में नीतीश ने 2010 में मिले जनादेश का अपमान किया तथा लालू एवं कांग्रेस से हाथ मिला लिया।

शाह ने आरोप लगाया कि इस चुनाव में नीतीश तो महज मुखौटा है, उनके पीछे असली चेहरा तो लालू का ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश के एक कंधे पर लालू का जंगलराज है और दूसरे कंधे पर कांग्रेस का बारह लाख करोड का भ्रष्टाचारी शासन है। शाह ने लालू और नीतीश के 25 वर्षों के शासनकाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने तरक्की कर ली मगर बिहार और खासकर सीमांचल वहीं खडा रहा। बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार का विकास नहीं हुआ और अब नीतीश कुमार कहते हैं कि हमें एक मौका और दें। शाह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा नीत राजग की सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि बिहार को देश का एक नम्बर राज्य बनाने में हमारी मदद करें। उन्होंने गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, महारष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर का उदाहरण देते हुए दावा किया कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वे लगातार विकास कर रहे हैं।

शाह ने केंन्द्र की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज नरेंन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमा सुरक्षित है तथा अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढा है। प्रधानमंत्री को सुनने और देखने के लिए विदेशों में भीड एकत्र होती है। संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री का हिन्दी संबोधन एक बडी बात है। उन्होंने बिहार का भी विकास मोदी के नेतृत्व होने का दावा तथा प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये विशेष पैकेज की चर्चा करते हुए कहा कि एक लाख 65 हजार करोड केंन्द्र सरकार के द्वारा दिया गया है जिसकी आलेाचना की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत