1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आवाज-ए-पंजाब के साथ गठबंधन नहीं, लेकिन विलय का स्वागत: अमरिंदर

आवाज-ए-पंजाब के साथ गठबंधन नहीं, लेकिन विलय का स्वागत: अमरिंदर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2016 09:59 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 09:59 pm IST

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने रविवार को आवाज-ए-पंजाब के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया, लेकिन कहा कि क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा शुरू किए गए मोर्चा का कांग्रेस के साथ विलय किए जाने का स्वागत है।

Amarinder Singh | Photo: PTI/File- India TV Hindi
Amarinder Singh | Photo: PTI/File

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने रविवार को आवाज-ए-पंजाब के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया, लेकिन कहा कि क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा शुरू किए गए मोर्चा का कांग्रेस के साथ विलय किए जाने का स्वागत है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अमरिंदर ने कहा कि पार्टी में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, लेकिन बिना किसी पूर्व शर्त और सीटों के तालमेल के। उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू के दावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि दंपति की नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नेता और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्हें हमें यह भी बताना चाहिए कि वह किनके संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई बातचीत हुई तो राज्य नेतृत्व को जानकारी होगी। अगर इस तरह का घटनाक्रम होता है तो केंद्रीय नेतृत्व राज्य के नेताओं को विश्वास में लेगा।’ 

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर खाद्यान्न घोटाले में 32000 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए अमरिंदर ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। उन्होंने कहा, ‘हम पाई-पाई के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे।’ इस बीच, पंजाब कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकटों के लिए 1600 आवेदनों में से 600 आवेदन छांट लिए हैं। अमरिंदर ने कहा कि पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों के अंतिम चयन के लिए कठोर शर्तें लागू की हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता और जीतने की संभावना एकमात्र मापदंड होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत