1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर लगाया ''अहंकारी'' होने का आरोप, कहा- हमारे राज्य का उपहास उड़ाया

चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर लगाया ''अहंकारी'' होने का आरोप, कहा- हमारे राज्य का उपहास उड़ाया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 21, 2018 08:55 am IST,  Updated : Jul 21, 2018 09:05 am IST

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन पर सत्ता का अहंकार दिखाने और ओछी बात करने का आरोप लगाया......

(फाइल फोटो,पीटीआई)- India TV Hindi
(फाइल फोटो,पीटीआई)

अमरावती (आंध्रप्रदेश): लोकसभा में तेलुगू देशम पार्टी की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन पर सत्ता का अहंकार दिखाने और ओछी बात करने का आरोप लगाया। 

पीएम ने आंध्रप्रदेश के साथ किए गए वादे के साथ इंसाफ नहीं किया

सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आंध्रप्रदेश के साथ किए गए वादे के साथ इंसाफ नहीं किया। राज्य को 2014 में विभाजन के बाद बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा है।

''प्रधानमंत्री अहंकारी है, उन्होंने सत्ता का अहंकार दिखाया''

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आंध्रप्रदेश के पांच करोड़ लोगों को उम्मीद थी कि (केंद्र सरकार को) पछतावा होगा और भूल सुधार की जाएगी।’’ चंद्रबाबू ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री अहंकारी हैं। उन्होंने सत्ता का अहंकार दिखाया है। वह इस तरह बोले कि हमारे राज्य का उपहास उड़ाया गया। वह ओछी बातें कर रहे हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत