1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी और पीडीपी के बीच नहीं हुआ कोई विवाद: राम माधव

बीजेपी और पीडीपी के बीच नहीं हुआ कोई विवाद: राम माधव

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2017 02:56 pm IST,  Updated : Apr 24, 2017 02:56 pm IST

भाजपा के महासचिव राम माधव ने आज कहा कि पीडीपी और उनकी पार्टी के बीच कोई अनबन नहीं है । उन्होंने हाल में विधान परिषद चुनावों में दोनों सहयोगियों के बीच कथित मनमुटाव के लिए संवाद की कमी को जिम्मेदार ठहराया।

ram madhav- India TV Hindi
ram madhav

नयी दिल्ली: भाजपा के महासचिव राम माधव ने आज कहा कि पीडीपी और उनकी पार्टी के बीच कोई अनबन नहीं है । उन्होंने हाल में विधान परिषद चुनावों में दोनों सहयोगियों के बीच कथित मनमुटाव के लिए संवाद की कमी को जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढ़े

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कोई अनबन नहीं है । विधान परिषद चुनाव के संबंध में कुछ मुद्दा है। हमने देखा कि दोनों दलों के बीच संवाद की कुछ कमी थी । इन चीजों का समाधान किया जाएगा।

माधव ने यह भी कहा कि सरकार की मुख्य प्राथमिकता घाटी में एक-दो महीने में सामान्य स्थिति बहाल करना है तथा इसके लिए राज्य प्रशासन को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

उनकी टिप्पणी जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किए जाने के बाद आई है।

भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि घाटी में स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए संवाद ही एकमात्र रास्ता है।

माधव ने कहा कि भाजपा-पीडीपी गठबंधन का एजेंडा छह साल के लिए तय हुआ है और सरकार इसके अनुरूप काम करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत