1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात में कांग्रेस के पास कोई भरोसेमंद नेता नहीं है इसलिए राहुल को आना पड़ा: रूपाणी

गुजरात में कांग्रेस के पास कोई भरोसेमंद नेता नहीं है इसलिए राहुल को आना पड़ा: रूपाणी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 02:52 pm IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के पास कोई भरोसेमंद स्थानीय नेता नहीं हैं इसलिए वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बहुत हद तक निर्भर कर रही है

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

वडोदरा: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के पास कोई भरोसेमंद स्थानीय नेता नहीं हैं इसलिए वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बहुत हद तक निर्भर कर रही है। राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस समय राहुल राज्य के दौरे पर हैं।

रूपाणी ने कल कहा, उनका राहुल का यहां गुजरात का दौरा इस बात की गवाही देता है कि कांग्रेस के पास भरोसेमंद स्थानीय नेतृत्व नहीं है। अगर मजबूत और उभरकर नजर आने वाले नेता होते तो उन्हें राहुल को यहां आने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और राज्य का ऐसा कोई नेता नहीं है जो लोगों के बीच जाए और महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करे।

बता दें कि मुख्यमंत्री आणंद के निकट एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत