1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा सदस्य ने कांग्रेस, सपा, बसपा नेताओं को बताया कमीशन एजेंट

भाजपा सदस्य ने कांग्रेस, सपा, बसपा नेताओं को बताया कमीशन एजेंट

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2016 02:50 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 02:50 pm IST

नयी दिल्ली: नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा के जगदम्बिका पाल ने आज एक टीवी चैनल के स्टिंग आपरेशन के हवाले से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस तथा बसपा और सपा के नेताओं पर कमीशन एजेंट के

Jagdambika Pal- India TV Hindi
Jagdambika Pal

नयी दिल्ली: नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा के जगदम्बिका पाल ने आज एक टीवी चैनल के स्टिंग आपरेशन के हवाले से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस तथा बसपा और सपा के नेताओं पर कमीशन एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया जिसका विपक्षी सदस्यों ने कड़ा प्रतिवाद किया।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा के जगदम्बिका पाल ने कहा कि अध्यक्ष सदन को चलाना चाहती हैं। वह सबको बोलने का अवसर दे रही हैं लेकिन कांग्रेस इसलिए बोलने से बच रही है क्योंकि बोलने पर वह बेनकाब हो जाएगी। उन्होंने नोटबंदी के संबंध में एक न्यूज चैनल के स्टिंग आपरेशन का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा कि इसमें दिखाया गया है कि विपक्षी नेता कमीशन एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और कमीशन लेकर काले धन को सफेद करने में लगे हैं।

पाल ने कहा कि यह सब के लिए शर्मिन्दगी का मामला है कि चार पार्टियों के चार नेता कमीशन एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। विपक्षी सदस्यों ने उनके इस आरोप का कड़ा प्रतिवाद किया। आसन के समक्ष आकर नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों का हंगामा बढ़ते देख अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत