1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के अध्यक्ष का त्यागपत्र, यौन शोषण का है आरोप

कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के अध्यक्ष का त्यागपत्र, यौन शोषण का है आरोप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 16, 2018 02:00 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 02:00 pm IST

सूत्रों का कहना है कि खान ने सोमवार को इस्तीफा सौंपा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया

NSUI president resigns after being accused of sexual harassment- India TV Hindi
NSUI president resigns after being accused of sexual harassment

नई दिल्ली। कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के अध्यक्ष फिरोज खान ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। फिरोज पर संगठन से जुड़ी एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। सूत्रों का कहना है कि खान ने सोमवार को इस्तीफा सौंपा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 

जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले फिरोज खान पर छत्तीसगढ़ की एक लड़की ने कुछ महीने पहले यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद पार्टी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। समिति ने रिपोर्ट तैयार कर ली थी और जल्द ही सौंपने वाली थी। उधर, खान का कहना है कि उसने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। फिरोज खान ने कहा कि उसके ऊपर लगे आरोप गलत हैं और वह अदालत जाएगा। फिरोज खान ने कहा कि पार्टी की छवि के खातिर इस्तीफा दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत