1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ...जब प्रधानमंत्री ने कश्मीरियों के लिए कही ऐसी बात, उमर अब्दुल्ला बोले- थैंक्यू नरेंद्र मोदी साहब

...जब प्रधानमंत्री ने कश्मीरियों के लिए कही ऐसी बात, उमर अब्दुल्ला बोले- थैंक्यू नरेंद्र मोदी साहब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2019 05:46 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 05:47 pm IST

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पुलवामा हमले के बाद कश्मीरियों के साथ कथित रूप से हो रही मारपीट के खिलाफ चुप्पी तोड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को धन्यवाद दिया...

pm modi and omar abdullah- India TV Hindi
pm modi and omar abdullah

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पुलवामा हमले के बाद कश्मीरियों के साथ कथित रूप से हो रही मारपीट के खिलाफ चुप्पी तोड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को धन्यवाद दिया और उम्मीद जतायी कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति नहीं होगी।

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी साहब, आपको धन्यवाद। आज आपने हमारे दिल की बात कह दी।’’

राजस्थान के टोंक में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी लड़ाई कश्मीरियों के खिलाफ नहीं है।’’

नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने कहा, ‘‘पुलवामा हमला हुए हफ्ते भर से भी ज्यादा समय हो गया और एक सप्ताह से भी अधिक समय से कश्मीरी जनाक्रोश का सामना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहब ने इस संबंध में अपनी बात कही, शायद अंतत:, कश्मीरियों को निशाना बनाने वाली ताकतें अब अपने हमले बंद कर देंगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत