1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जेएनयू विवाद:उमर खालिद के पिता ने धमकी भरे फोन की शिकायत दर्ज कराई

जेएनयू विवाद:उमर खालिद के पिता ने धमकी भरे फोन की शिकायत दर्ज कराई

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2016 10:04 am IST,  Updated : Feb 20, 2016 10:04 am IST

नयी दिल्ली: जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाए जाने के मामले में आरोपी युवक उमर खालिद के पिता सैयद कासिम रसूल इलियास ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराके यह

qasim sayyad iliyasi and omar khalid- India TV Hindi
qasim sayyad iliyasi and omar khalid

नयी दिल्ली: जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाए जाने के मामले में आरोपी युवक उमर खालिद के पिता सैयद कासिम रसूल इलियास ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराके यह दावा किया कि उन्हें फोन पर धमकी दी गई कि अगर उनका बेटा देश नहीं छोड़ता है तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

पुलिस के कई दल उमर की तलाश कर रहे हैं।

इलियास ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उनको शाम में करीब पांच बजे फोन आया जब वह अपने कार्यालय में थे।

उन्होंने कहा, फोन करने वाले ने अपना नाम गैंगस्टर रवि पुजारी बताया और धमकी दी कि अगर उमर ने देश नहीं छोड़ा तो वह उसकी हत्या कर देगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन इंटरनेट के जरिए किया गया था। इस मामले की जांच की जा रही है।

उमर की बहन मरियम फातिमा ने कहा कि उसकी छोटी बहनों को पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।

JNU