1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अच्छे इरादे नहीं होने के कारण विपक्षी नेता जेल में हैं या जमानत पर : जे.पी.नड्डा

अच्छे इरादे नहीं होने के कारण विपक्षी नेता जेल में हैं या जमानत पर : जे.पी.नड्डा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 20, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 07:14 pm IST

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर क्योंकि उनके इरादे ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा के पास नेता, मंशा, कार्यक्रम और कार्यकर्ता हैं।

JP Nadda- India TV Hindi
JP Nadda

चाईबासा (झारखंड): भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर क्योंकि उनके इरादे ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा के पास नेता, मंशा, कार्यक्रम और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के पास नेता, मंशा, कार्यक्रम और कार्यकर्ता हैं जबकि विपक्षी नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर क्योंकि उनके इरादे ठीक नहीं हैं।’’ 

नड्डा यहां कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बूथ-कम-शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की ओर संकेत करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘सभी पार्टियां वंशवाद की चपेट में हैं और सिर्फ भाजपा ही ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां दीवारों पर पोस्टर चिपकाने वाला कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है।’’ 

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता अनुच्छेद 370 हटाए जाने की बात करते हुए इस दुनिया से चले गए लेकिन वे भाग्यशाली हैं कि उन्होंने अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए हटाए जाने का देश में इतिहास बनते देखा। भाजपा नेता ने कहा कि घरेलू हिंसा, बच्चों का उत्पीड़न सहित सभी कानून अब जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होंगे।    

झारखंड पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में विकास जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है ताकि 65 से अधिक सीटें जीतने के लिए अपने लक्ष्य से आगे बढ़ा जा सके।’’ राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत