1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मंत्री नहीं बना तो ‘उदास’ हो गया कांग्रेस का ये विधायक, कहा 3 पीढ़ियों से नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ा हूं

मंत्री नहीं बना तो ‘उदास’ हो गया कांग्रेस का ये विधायक, कहा 3 पीढ़ियों से नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ा हूं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 25, 2018 12:01 pm IST,  Updated : Dec 25, 2018 12:01 pm IST

विधायक ने कहा कि उनका परिवार नेहरू-गांधी परिवार के साथ 3 पीढ़ियों से जुड़ा हुआ है और वे हमेशा उनसे न्याय की उम्मीद रखते हैं

Our family associated with the Nehru-Gandhi family for the past 3 generations says Congress MLA- India TV Hindi
Our family has been associated with the Nehru-Gandhi family for the past 3 generations says Congress MLA who did not become Minister

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को हुए कैबिनेट विस्तार मंत्री नहीं बन पाने के कारण कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ला नाराज हो गए, उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वालों की लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है, उऩ्होंने आगे कहा कि उनका परिवार नेहरू-गांधी परिवार के साथ 3 पीढ़ियों से जुड़ा हुआ है और वे हमेशा उनसे न्याय की उम्मीद रखते हैं।

मंगलवार को छत्तीसगढ़ में 9 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली और 2 विधायक पहले ही शपथ ले चुके हैं, ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के अलावा 11 मंत्री हो चुके हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 68 पर कांग्रेस की जीत हुई थी जबकि 15 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीते थे, इनके अलावा 5 पर अजीत जोगी की पार्टी के प्रत्याशी और 2 पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जीते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत