1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संसद का शीतकालीन सत्र 20 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद

संसद का शीतकालीन सत्र 20 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2015 10:28 am IST,  Updated : Oct 20, 2015 10:31 am IST

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र 20 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है और यह करीब एक महीने तक चलेगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली संसदीय मामलों पर

संसद का शीतकालीन सत्र...- India TV Hindi
संसद का शीतकालीन सत्र 20 नवंबर से होने की उम्मीद

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र 20 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है और यह करीब एक महीने तक चलेगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली संसदीय मामलों पर कैबिनेट समिति की बैठक में सत्र की तिथियों पर निर्णय किया जायेगा। सरकार में एक मत यह है कि शीतकालीन सत्र को नवंबर के तीसरे सप्ताह से पहले बुलाया जाए ताकि जीएसटी विधेयक को जल्द पारित किया जाना सुनिश्चित किया जाए ।

ऐसी स्थिति में इस महत्वपूर्ण सुधार पहल को राज्यों से जल्दी से मंजूरी मिल जाए ताकि इसे एक अप्रैल 2016 तक लागू किया जा सके । कुछ संवैधानिक संशोधनों को कम से कम आधे राज्यों की विधानसभाओं के मंजूरी की जरूरत होती है । BJP के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर आरोपों के कारण विपक्ष के हंगामे के चलते संसद के मानसून सत्र के दौरान कामकाज काफी प्रभावित हुआ था।

पिछले सत्र में कांग्रेस ने IPL मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे तथा व्यापम घोटाला मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग को लेकर मानसून सत्र नहीं चलने दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत