1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'क्रिकेटर तो कभी-कभी बनाते हैं सेंचुरी, BJP हर रोज करती है ये काम'- जयवीर शेरगिल

'क्रिकेटर तो कभी-कभी बनाते हैं सेंचुरी, BJP हर रोज करती है ये काम'- जयवीर शेरगिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2021 11:21 am IST,  Updated : Oct 18, 2021 06:41 pm IST

देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.84 रुपये लीटर जबकि डीजल की कीमत 94.57 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Petrol Diesel price rise jaiveer shergill says Cricketers hit century occasionally but BJP Govt hits- India TV Hindi
'क्रिकेटर तो कभी-कभी बनाते हैं सेंचुरी, BJP हर रोज करती ये काम' Image Source : PTI & JAIVEERSHERGILL

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमत ने देशवासियों का बजट बिगाड़ दिया है। देश के ज्यादात्तर लोग पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से  परेशान है। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता जयवीर शेरगिल ने अनोखे अंदाज में भाजपा पर हमला किया है। जयवीर ने ट्वीट कर कहा कि क्रिकेटर तो कभी-कभी सेंचुरी बना पाते हैं लेकिन भाजपा की सरकार जनता के साथ ईंधन की कीमतों में वृद्धि का मैच खेलते हुए हर रोज ही सेंचुरी+ बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि ईंधन की कीमतों के स्कोरबोर्ड के रूप में लगातार बढ़ती कीमतें हर दिन एक ही कहानी "बीजेपी की लूट जारी है" दोहराती हैं।

मुंबई में पेट्रोल ₹111 के पार, दिल्ली में ₹106 के करीब

आज देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.84 रुपये लीटर जबकि डीजल की कीमत 94.57 रुपये प्रति लीटर हो गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत में 34 पैसे जबकि डीजल की कीमत में 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आज मुंबई में पेट्रोल 111.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 102.52 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

जानिए अन्य शहरों का हाल

  1. कोलकाता में आज पेट्रोल 106.43 रुपये और डीजल 97.68 रुपये प्रति लीटर
  2. चेन्नई में आज पेट्रोल 103.01 रुपये और डीजल 98.92 रुपये प्रति लीटर
  3. बेंगलुरु में आज पेट्रोल 109.53 रुपये और डीजल 100.37 रुपये प्रति लीटर
  4. लखनऊ में आज पेट्रोल 102.83 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर
  5. पटना में आज पेट्रोल 109.24 रुपये और डीजल 101.14 रुपये प्रति लीटर
  6. जयपुर में आज पेट्रोल 113.01 रुपये और डीजल 104.20 रुपये प्रति लीटर
  7. गुरुग्राम में आज पेट्रोल 103.47  रुपये और डीजल 95.31 रुपये प्रति लीटर
  8. हैदराबाद में आज पेट्रोल 110.09 रुपये और डीजल 103.18 रुपये प्रति लीटर
  9. रांची में आज पेट्रोल 100.25 रुपये और डीजल 99.80 रुपये प्रति लीटर
  10. देहरादून में आज पेट्रोल 101.92 रुपये और डीजल 95.43 रुपये प्रति लीटर
  11. और शिमला में आज पेट्रोल 103.21 और डीजल 98.75 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत