नई दिल्ली: बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा करना एक महिला नेता को महंगा पड़ गया। इस फोटे के वायरल होने के बाद यूपी की अतरौली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संगीता चौधरी का टिकट काट दिया गया है। तस्वीर में संगीता चौधरी मायावती के पैर पकड़े हुए जमीन पर बैठी दिखाई दे रही हैं। बताया जाता है कि इस फोटो के वायरल होने से मायावती काफी नाराज हो गई और उन्होंने संगीता का टिकट काट दिया। जानकारी के मुताबिक संगीता को पिछले हफ्ते ही बसपा की तरफ से टिकट दिया गया था। पहले इस सीट पर इनके पति चुनाव लड़ते थे लेकिन उनका पिछले साल मर्डर हो गया जिसके बाद लोगों की संवेदना को कैश कराने के लिए उनकी पत्नी को वोट दे दिया गया। हालांकि अभी इस पर स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हुई है क्योंकि बसपा का कहना है कि टिकट वितरण की दोबारा समीक्षा के बाद ही उनका टिकट कटा हैं। वहीं अपनी इस फोटो पर संगीता ने सफाई देते हुए कहा कि मुझे मेरे टिकट कटने की बात मीडिया से पता चली और मुझे सफाई का मौका भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वो बहन जी से मिलकर अपना पक्ष उनके सामने रखेंगी।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- एक फोटो ने कटवाया टिकट, FB पर पोस्ट की थी मायावती के पैर छूते हुए फोटो
एक फोटो ने कटवाया टिकट, FB पर पोस्ट की थी मायावती के पैर छूते हुए फोटो
बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा करना एक महिला नेता को महंगा पड़ गया। इस फोटे के वायरल होने के बाद यूपी की अतरौली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संगीता चौधरी का टिकट काट दिया गया है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement