1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मणिपुर के CM की शपथ लेने पर बीरेन सिंह को पीएम मोदी ने दी बधाई

मणिपुर के CM की शपथ लेने पर बीरेन सिंह को पीएम मोदी ने दी बधाई

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2017 04:33 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 04:33 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीरेन सिंह के मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आज उन्हें बधाई दी

Biren singh- India TV Hindi
Biren singh Image Source : PTI

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीरेन सिंह के मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आज उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि सिंह की टीम राज्य के विकास के लिए अथक रूप से काम करेगी। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'श्री एन बीरेन सिंह और उनकी टीम को शपथ लेने पर बधाई । मुझे विश्वास है कि उनकी टीम मणिपुर के विकास के लिए अथक रूप से काम करेगी।'

विधानसभा की दलीय स्थिति

मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 28 सीटें मिली जबकि बीजेपी 21 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं NPFऔर NPP को 4-4 सीटें मिलीं। टीएमसी, एलजेपी और अन्य को एक सीट पर जीत हासिल हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत