1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Video: माइक पर खामोश खड़े रहे PM, जब अज़ान के लिए रुक गए मोदी...

Video: माइक पर खामोश खड़े रहे PM, जब अज़ान के लिए रुक गए मोदी...

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 27, 2016 08:48 pm IST,  Updated : Mar 27, 2016 09:32 pm IST

खड़गपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक रैली की जहां दिलचस्प नजारा देखने को मिला। चुनावी मंच पर पीएम मोदी पूरी रौ में बोल रहे थे। सीएम ममता बनर्जी पर हमले

pm modi- India TV Hindi
pm modi

खड़गपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक रैली की जहां दिलचस्प नजारा देखने को मिला। चुनावी मंच पर पीएम मोदी पूरी रौ में बोल रहे थे। सीएम ममता बनर्जी पर हमले कर रहे थे लेकिन अचानक वो खामोश हो गए। आधी लाइन बोलकर चुप हो गए और पूरे चार मिनट तक खामोश खड़े रहे।

क्या हुआ जब अज़ान के लिए चुप हो गए पीएम ?

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं रही होगी। चुनावी मंच पर बोलते बोलते पीएम अचानक खामोश हो गए। कुछ देर तक किसी को समझ में नहीं आया कि आखिर हुआ क्या, पीएम चुप क्यों हो गए। दरअसल भाषण के दौरान एक मस्जिद से अज़ान की आवाज आई और मोदी ने अपना भाषण कुछ देर के लिए रोक लिया। समर्थकों को भी हाथ के इशारे से समझाया कि अज़ान की आवाज थमने तक इंतजार करें।

चुनावी मंच पर मोदी की 'चुप्पी'

पीएम मोदी ने कहा, ‘अजान चल रही थी, हमारे कारण किसी की पूजा प्रार्थना में तकलीफ नहीं होनी चाहिए, इसलिए मैंने कुछ पल विराम ले लिया।’ इससे पहले बीजेपी को विजय दिलाने के अभियान पर निकले पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के खड़कपुर में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।