1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जिनकी अपनी जमीन खिसक रही है वो किसानों को जमीन छिने जाने का डर दिखा रहे: मोदी

जिनकी अपनी जमीन खिसक रही है वो किसानों को जमीन छिने जाने का डर दिखा रहे: मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Dec 18, 2020 02:41 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि जिन लोगों की अपनी राजनीतिक जमीन खिसक रही है वो लोग अपनी जमीन बचाने के लिए किसानों को उनकी जमीन छिनने का डर दिखा रहे हैं। प्र

जिनकी अपनी जमीन खिसक रही है वो किसानों को जमीन छिने जाने का डर दिखा रहे: मोदी- India TV Hindi
जिनकी अपनी जमीन खिसक रही है वो किसानों को जमीन छिने जाने का डर दिखा रहे: मोदी Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि जिन लोगों की अपनी राजनीतिक जमीन खिसक रही है वो लोग अपनी जमीन बचाने के लिए किसानों को उनकी जमीन छिनने का डर दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के किसानों को संबोधित करते हुए यह बात कही। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें ऐसे तत्वों से सतर्क रहने के लिए कहा जो उन्हें गुमराह कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी पर बार-बार झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि एमएसपी जैसे पहले दी जाती थी वैसे ही दी जाती रहेगी। 

पीएम मोदी ने कहा-' उनको(राजनीतिक दलों) पीड़ा इस बात से नहीं ​है कि कृषि कानूनों में सुधार क्यों हुआ। उनको तकलीफ इस बात से है कि जो काम हम कहते थे लेकिन कर नहीं पाते थे वो मोदी ने कैसे किया, मोदी को इसका क्रेडिट कैसे मिल जाए।   पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को उन लोगों से जवाब मांगना चाहिए जो पहले अपने घोषणापत्रों में इन सुधारों की बात लिखते थे, बड़ी-बड़ी बातें करके किसानों के वोट बटोरते रहे। लेकिन अपने घोषणा पत्र में लिखे वादों को भी पूरा नहीं किया। सिर्फ इन मांगों को टालते रहे क्योंकि किसान उनकी प्राथमिकता नहीं था।

उन्होंने कहा-' मैं विश्वास से कहता हूं कि हमने हाल में जो कृषि सुधार किए हैं, उसमें अविश्वास का कारण ही नहीं है, झूठ के लिए कोई जगह ही नहीं है। अगर हमें MSP हटानी ही होती तो स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू ही क्यों करते? दूसरा ये कि हमारी सरकार MSP को लेकर इतनी गंभीर है कि हर बार, बुवाई से पहले MSP की घोषणा करती है। इससे किसान को भी आसानी होती है, उन्हें भी पहले पता चल जाता है कि इस फसल पर इतनी MSP मिलने वाली है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत