पचपदरा (राजस्थान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में तेल रिफायनरी परियोजना के उद्घाटन के मौके पर आज अपने भाषण में पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत और पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह सहित राज्य के कई राजपूत नेताओं का उल्लेख किया।
Related Stories
मोदी के भाषण का खासा महत्व था क्योंकि 29 जनवरी को राज्य की दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजपूत समुदाय ने भाजपा के प्रति अपनी नाराजगी जताई है।
मोदी ने कहा कि शेखावत ने आधुनिक राजस्थान और तेल रिफायनरी की कल्पना की थी। मोदी ने जसवंत सिंह का नाम लिया तो लोगों ने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए।
कभी भाजपा के कद्दावर नेता रहे सिंह 2014 में सिर में चोट के बाद से कोमा में हैं। उनके पुत्र मानवेंद्र सिंह भाजपा के विधायक हैं।