1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या कहा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें क्या कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2019 09:47 am IST,  Updated : Jun 19, 2019 09:47 am IST

सोशल मीडिया पर राहुल के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी।

PM Narendra Modi and other leaders wishes Rahul Gandhi on his birthday | PTI File- India TV Hindi
PM Narendra Modi and other leaders wishes Rahul Gandhi on his birthday | PTI File

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। सोशल मीडिया पर राहुल के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में राहुल के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।’

दिल्ली में राहुल गांधी के एक समर्थक फूल सिंह ने उनके जन्मदिन के मौके पर हवन किया। देश के तमाम हिस्सों में कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, राजनेताओं की बात करें तो कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता अनु टंडन और नगमा समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने राहुल को उनके जन्मदिन की बधाई दी। 


लोकसभा चुनावों के दौरान राहुल और पीएम मोदी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भारी बहुमत से जीत मिली। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा और वह मुश्किल से 50 सीटों का आंकड़ा पार कर पाई। खुद राहुल गांधी कांग्रेस का सबसे मजबूत दुर्ग मानी जाने वाली अमेठी सीट से हार गए, हालांकि वायनाड से जीत दर्ज कर उन्होंने संसद में पहुंचना का रास्ता साफ रखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत