1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. झारखंड में जीत के बाद तेजस्वी ने RJD कार्यकर्ताओं को दिया लालू का संदेश

झारखंड में जीत के बाद तेजस्वी ने RJD कार्यकर्ताओं को दिया लालू का संदेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2019 01:29 pm IST,  Updated : Dec 26, 2019 01:29 pm IST

झारखंड में झामुमो नेतृत्व वाले गठबंधन की सफलता से उत्साहित राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में अपने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने को कहा है।

Tejashwi yadav- India TV Hindi
Tejashwi yadav

पटना: झारखंड में झामुमो नेतृत्व वाले गठबंधन की सफलता से उत्साहित राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में अपने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने को कहा है। राज्य में एक साल के भीतर ही विधानसभा चुनाव होना है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस भी इस गठबंधन में शामिल है।

चारा घोटाला मामले में रांची में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का संदेश उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया। तेजस्वी ने झारखंड की राजधानी रांची में एक अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मुलाकात की। जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का वहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अस्पताल में लालू से मुलाकात कर आने के बाद तेजस्वी ने कहा, ‘‘झारखंड के परिणाम का असर बिहार पर पड़ेगा। लालूजी ने बिहार में हमारे कार्यकर्ताओं के लिए संदेश दिया है कि झारखंड में आपने जितनी मेहनत की, उससे भी चार गुणा मेहनत करें।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत