1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रशांत भूषण-योगेंद्र यादव बना सकते हैं अलग पार्टी, औपचारिक घोषणा 14 अप्रैल को

प्रशांत भूषण-योगेंद्र यादव बना सकते हैं अलग पार्टी, औपचारिक घोषणा 14 अप्रैल को

 Written By: IANS
 Published : Mar 31, 2015 08:09 am IST,  Updated : Mar 31, 2015 11:17 am IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आआप) के शीर्ष पदों से हटाए जाने के बाद अपने भविष्य के कदम पर मंथन करते हुए प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने 14 अप्रैल को अपने समर्थकों की एक

- India TV Hindi

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आआप) के शीर्ष पदों से हटाए जाने के बाद अपने भविष्य के कदम पर मंथन करते हुए प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने 14 अप्रैल को अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई है। प्रशांत और योगेंद्र ने एक अलग राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों के बीच यह बैठक बुलाई है।

एक इंटरव्यू में योगेंद्र ने अपने अगले कदम के बारे में पूछे गए किसी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया लेकिन यह कहा कि उनके समर्थक, कार्यकर्ता और शुभचिंतक 14 अप्रैल को बी आर अंबेडकर के जन्मदिन पर मिलेंगे।

योगेंद्र ने कहा, 'मेरा विचार है कि 'आप' आंदोलन की भावना को जीवित रखना है। हमें निश्चित तौर पर आगे देखना होगा। हमें इन घटनाओं और नकारात्मकता से प्रभावित नहीं होना है। हमें आगे बढ़ना चाहिए। आगे बढ़ने का रास्ता देश में उर्जा पैदा करेगा।'

'आप' से अपने और प्रशांत के निष्कासन की आशंका जाहिर करते हुए योगेंद्र ने कहा कि 'आप' नेतृत्व उन्हें और प्रशांत को पार्टी से बाहर किए बिना चैन से नहीं बैठेगा और दोनों इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद इस्तीफा नहीं देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत