1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रशांत भूषण ने की 'आप' की 'खाप' पंचायत से तुलना

प्रशांत भूषण ने की 'आप' की 'खाप' पंचायत से तुलना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 21, 2015 06:09 pm IST,  Updated : Apr 21, 2015 06:10 pm IST

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के निष्कासित नेता प्रशांत भूषण ने आज कहा कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी खाप पंचायत बन गई है और एक आदमी के इर्द-गिर्द सिमट गई है। आप

'आप' अब 'खाप' पंचायत बन...- India TV Hindi
'आप' अब 'खाप' पंचायत बन गई है: प्रशांत भूषण

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के निष्कासित नेता प्रशांत भूषण ने आज कहा कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी खाप पंचायत बन गई है और एक आदमी के इर्द-गिर्द सिमट गई है। आप ने कल अपने संस्थापक सदस्यों प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, आनंद कुमार और अजित झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया।

भूषण ने संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी अब खाप पंचायत' बन गई है, जिसमें केवल एक ही नेता है। पार्टी में एक तानाशाह है और हर किसी को उसकी बात माननी होगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से हमें पार्टी से निकालने का ड्रामा चल रहा है और यह अब समाप्त हो गया है। उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े मकसद के साथ गठित की गई पार्टी इस स्तर पर पहुंच गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत