1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राष्ट्रपति चुनाव: गांधी या अंबेडकर का प्रस्ताव दे सकते हैं वाम दल, सुझाव के लिए भी तैयार

राष्ट्रपति चुनाव: गांधी या अंबेडकर का प्रस्ताव दे सकते हैं वाम दल, सुझाव के लिए भी तैयार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 22, 2017 04:22 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 04:23 pm IST

राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की बैठक में ऐसी उम्मीद है कि वाम दल पूर्व राजनयिक-राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी या संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि आज देर से होने वाली बै

presidential election- India TV Hindi
presidential election

नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की बैठक में ऐसी उम्मीद है कि वाम दल पूर्व राजनयिक-राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी या संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि आज देर से होने वाली बैठक में वाम दल अन्य सुझाावों को भी सुनने को तैयार रहेंगे।

इस पद के उम्मीदवार के तौर पर विपक्षी दल जिन अन्य नामों पर विचार कर सकते हैं उनमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों ने भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा के नाम का प्रस्ताव भी रखा है।

वाम दलों के एक शीर्ष नेता ने कहा, हमें लगता है कि मुकाबला होना चाहिए। हमें लगता है कि गांधी या अंबेडकर को संयुक्त रूप से विपक्ष के उम्मीदवार के तौर पर उतारा जाना चाहिए। हालांकि हम अन्य नामों पर विचार करने को भी तैयार हैं।

इस बैठक में जदयू को छोड़कर अन्य अहम विपक्षी दलों के शामिल होने की संभावना है। जदयू ने कल राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन की घोषणा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत