1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2021 01:19 pm IST,  Updated : May 05, 2021 01:19 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को बधाई दी। 

प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी - India TV Hindi
प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी  Image Source : PTI\FILE

नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को बधाई दी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में ममता बनर्जी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस तत्काल बाद मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए ममता दीदी को बधाइयां।’’ 

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच राजभवन में आयोजित साधारण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बनर्जी ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। पार्थ चटर्जी और सुब्रत मुखर्जी जैसे टीएमसी नेताओं के अलावा, टीएमसी की जीत में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर और बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी इस समारोह में मौजूद थे।  

ममता बनर्जी ने कहा कि पद संभालने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता कोविड-19 स्थिति से निपटना होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शपथ लेने के तुरंद बाद सभी राजनीतिक दलों से शांति सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं, ममता के शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा ‘‘ हमारी पहली प्राथमिकता राज्य में चुनाव के बाद हो रही हिंसा को समाप्त करना है। ’’

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत