1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. VIDEO: इंडिया गेट पर कैंडल मार्च के दौरान प्रियंका गांधी से बदसलूकी, कार्यकर्ताओं पर भड़कीं

VIDEO: इंडिया गेट पर कैंडल मार्च के दौरान प्रियंका गांधी से बदसलूकी, कार्यकर्ताओं पर भड़कीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 13, 2018 08:57 am IST,  Updated : Apr 13, 2018 09:03 am IST

इंडिया गेट पर आयोजित कैंडल मार्च में प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए। इस दौरान वाड्रा ने कहा कि देश में ऐसे बदलाव की जरूरत है जहां महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। इस मार्च में राहुल गांधी के साथ अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलोत, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, अंबिका सोनी और हारून यूसुफ सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Priyanka Gandhi gets shoved at Rahul Gandhi's march at India Gate- India TV Hindi
VIDEO: इंडिया गेट पर कैंडल मार्च के दौरान प्रियंका गांधी से बदसलूकी, कार्यकर्ताओं पर भड़कीं   Image Source : PTI

नई दिल्ली: ऐसे वक्त में जब उन्नाव और काठुआ गैंगरेप केस को लेकर पूरे देश में गुस्सा दिख रहा है तब कल आधी रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई। इस पर प्रियंका नाराज हो गईं और भड़कते हुए कहा, "जो लोग यहां धक्का-मुक्की के लिए आए हैं, वे घर वापस जाएं। कृपया शांति बनाए रखें और खामोशी के साथ चलें। उस मकसद के बारे में सोचें जिसके लिए आप यहां आए हैं।" (महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी को मिली खुशखबरी, निकाय चुनाव में सबको पछाड़ दर्ज की जीत)

इंडिया गेट पर आयोजित कैंडल मार्च में प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए। इस दौरान वाड्रा ने कहा कि देश में ऐसे बदलाव की जरूरत है जहां महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। इस मार्च में राहुल गांधी के साथ अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलोत, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, अंबिका सोनी और हारून यूसुफ सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मार्च के दौरान राहुल ने कहा, "हम महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध, बलात्कार, हिंसा और हत्या की घटनाओं के खिलाफ यहां मौजूद हैं। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। यह राष्ट्रीय मुद्दा है। राजनीतिक मुद्दा नहीं है।" गौरतलब है कि कठुआ और उन्नाव में हुए रेप मामले ने देश में सभी को दहला दिया है। लोग इसके खिलाफ लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत