1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी UP विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी: कांग्रेस

प्रियंका गांधी UP विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी: कांग्रेस

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2016 10:19 am IST,  Updated : Nov 19, 2016 10:19 am IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी का प्रचार करेंगी और अगले साल उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में 'महत्वपूर्ण भूमिका' निभाएंगी। उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष

Priyanka-Rahul- India TV Hindi
Priyanka-Rahul

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी का प्रचार करेंगी और अगले साल उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में 'महत्वपूर्ण भूमिका' निभाएंगी। उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, "वह (प्रियंका) अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। पहले हर चीज पर फैसला हो जाने दीजिए।" उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख राजबब्बर ने कहा, "यह तय किया गया है कि वह राज्य चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

उन्होंने प्रचार के लिए हमारा आग्रह स्वीकार लिया है। जब हमें उनका कार्यक्रम मिल जाएगा हम उस हिसाब से काम करेंगे।" उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद राज्य में प्रचार के लिए उनकी योजना को लेकर और पता चलेगा।

इससे पहले राजबब्बर ने कहा था कि प्रियंका की मौजूदगी से पार्टी के लोगों के साथ ही राज्य के लोगों के बीच विश्वास बढ़ेगा और उन्हें नई उर्जा मिलेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अगर वह पर्याप्त समय देती हैं तो प्रियंका उत्तरप्रदेश में सभी 403 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार कर सकेंगी।

पूर्व में, प्रियंका ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों के बाहर प्रचार नहीं किया। इन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व क्रमश: उनके भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत