1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमरिंदर ने केजरीवाल को किसी भी सीट पर चुनावी मुकाबले की चुनौती दी

अमरिंदर ने केजरीवाल को किसी भी सीट पर चुनावी मुकाबले की चुनौती दी

 Written By: IANS
 Published : Jan 07, 2017 08:58 am IST,  Updated : Jan 07, 2017 08:58 am IST

चंडीगढ़: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि केजरीवाल राज्य की 117 सीटों में जहां

Amrinder-Kejriwal- India TV Hindi
Amrinder-Kejriwal

चंडीगढ़: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि केजरीवाल राज्य की 117 सीटों में जहां से लड़ना चाहें चुनाव लड़ सकते हैं, वह कहीं भी उनसे मुकाबले के लिए तैयार हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 4 फरवरी को चुनाव होने हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चुनावों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की अंतिम सूची 9 जनवरी को घोषित किए जाने की संभावना है।

अमरिंदर ने मीडिया से कहा, "मैं आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को पंजाब में किसी भी विधानसभा सीट से लड़ने की चुनौती देता हूं। मैं उनके खिलाफ लडं़ूगा। वह पाखंडी हैं। उनकी इच्छा उनकी पार्टी के जीतने के बाद पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की है। यदि उनकी मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है तो उन्हें खुले तौर पर इसकी घोषणा करनी चाहिए और लड़ना चाहिए।"

शिरोमणि अकाली दल की तरफ से पटियाल विधानसभा सीट पर एक पूर्व सेना जनरल को उनके खिलाफ उतारे जाने के सवाल पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह पूर्व सेना प्रमुख जनरल जे.जे. सिंह को पटियाला में हराकर इतिहास बनाएंगे।

अमरिंदर ने कहा, "यह सेना के इतिहास में पहली बार होगा कि एक कप्तान (अमरिंदर) एक जनरल (जे.जे. सिंह) को मात देगा।"

अमरिंदर ने कहा, "टिकट में देरी कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार अभियान को प्रभावित नहीं करेगी। अभी चुनाव में समय है। दुर्भाग्य से पार्टी के जयपुर में हुए सत्र के फैसले के मुताबिक, टिकट चुनावों से छह महीने पहले घोषित नहीं किए जा सकते।"

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में दाखिल होने और कांग्रेस के सत्ता में आने पर उप मुख्यमंत्री का पद मांगे जाने के सवाल पर अमरिंदर ने कहा, "सिद्धू को उप मुख्यमंत्री बनाने की किसी भी संभावना पर चर्चा नहीं हुई है। सिद्धू पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत