Sidhu & Punjab Congress Crises: पंजाब में मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद छोड़े जाने के बाद कांग्रेस पार्टी के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। सिद्धू के त्यागपत्र के बाद पंजाब में उनके करीबी मंत्री ने भी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बने नए पंजाब मंत्रिमंडल में अपने लोगों की अनदेखी और पंजाब में उच्च पदों पर अपने लोगों की पोस्टिंग नहीं होने से सिद्धू नाराज हुए हैं और इस वजह से उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है और हर थोड़ी देर में पंजाब से कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। पंजाब की राजनीति से जुड़े हर अपडेट को आप यहां देख सकते हैं।