फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को कहा कि NCR के प्रदूषण में पंजाब की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के पर्यावरण प्रदूषण में पंजाब की कोई भूमिका नहीं है।’
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बादल ने पंजाब में पराली जलाने को दिल्ली के प्रदूषण की वजहों में से एक होने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार सभी मोर्चो पर बुरी तरह नाकाम रही है और अब वे अपनी नाकामी का ठिकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगते हुए स्पष्ट कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री जो अपने कतव्र्यों के निर्वहन में नाकाम रहता है, उसे पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
बादल ने यहां अपने संगत दर्शन कार्यक्रम से इतर पंजाब में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसी को भी राज्य में मुश्किल से हासिल हुई शांति को भंग करने नहीं दिया जाएगा।