1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल ने मोदी से पूछा, कब लाओगे माल्या और ललित मोदी को वापिस

राहुल ने मोदी से पूछा, कब लाओगे माल्या और ललित मोदी को वापिस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 31, 2016 06:16 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 06:16 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ तो मोदी काला धन लाने की बात करते हैं और दूसरी तरफ माल्या देश से भाग जाते हैं।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

डिगबोइ: बीते गुरूवार कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेशों से कालाधन वापस लाने का वायदा किया था। तो फिर शराब कारोबार के बेताज बादशाह विजय माल्या और आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी अब तक विदेश में क्यों हैं। राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी ने विदेशों से काला धन लाने और हर भारतीय के बैंक खाते में 15-15 लाख रूपये डालने की बात की थी। मैं पूछता हूं कि अब तक विजय माल्या और ललित मोदी विदेश में क्यों हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ तो मोदी काला धन लाने की बात करते हैं और दूसरी तरफ माल्या देश से भाग जाते हैं। अपनी रवानगी के दो-तीन पहले माल्या और वित्तमंत्री अरूण जेटली ने संसद भवन में बात की थी। मैं पूछता हूं कि उनके बीच क्या बातचीत हुई। गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने काला धन को सफेद कर लो स्कीम चलाई है जबकि मोदी काले धन से लड़ने की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सच्चाई बयान करनी चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह बात केन्द्रीय बजट में काला धन रखने वालों के लिए घोषित नई माफी स्कीम की चर्चा करते हुए कही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।