1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बुआ-बबुआ को राहुल गांधी का साथ पसंद नहीं, महागठबंधन में 'पीएम इन वेटिंग' की लड़ाई

बुआ-बबुआ को राहुल गांधी का साथ पसंद नहीं, महागठबंधन में 'पीएम इन वेटिंग' की लड़ाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2018 11:08 am IST,  Updated : Dec 19, 2018 03:09 pm IST

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखने का फैसला लगभग ले लिया है। दोनों ही दलों ने सीटों के बंटवारे का फ़ॉर्मूला भी तय कर लिया है

बुआ-बबुआ को राहुल गांधी का साथ पसंद नहीं, महागठबंधन में 'पीएम इन वेटिंग' की लड़ाई- India TV Hindi
बुआ-बबुआ को राहुल गांधी का साथ पसंद नहीं, महागठबंधन में 'पीएम इन वेटिंग' की लड़ाई

नई दिल्ली: बिहार में जहां एक तरफ एनडीए में सीटों के बंटवारे पर घमासान मचा है तो वहीं महागठबंधन में भी प्रधानमंत्री पद को लेकर पेंच फंसा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दावेदारी को खारिज कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर महागठबंधन में कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। दरअसल दो दिन पहले डीएमके प्रमुख स्टालिन ने 2019 में प्रधानमंत्री के महागठबंधन की ओर से राहुल गांधी का नाम आगे बढ़ाया था।

Related Stories

स्टालिन के प्रस्ताव पर सपा प्रमुख ने कहा कि ऐसा कोई आवश्यक नहीं है कि गठबंधन की भी ऐसी ही राय हो। अखिलेश ने कहा, ‘‘देश की जनता भाजपा से नाराज है इसीलिए तीन राज्यों में कांग्रेस को सफलता मिली। ममता जी (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी), पवार जी (राकांपा नेता शरद पवार) और अन्य लोगों ने 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले गठबंधन बनाने के लिए सभी नेताओं को साथ लाने का प्रयास किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई (स्टालिन) अपनी राय दे रहा है तो कोई जरूरी नहीं कि गठबंधन के सभी घटक दलों की राय वही हो।’’

वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखने का फैसला लगभग ले लिया है। दोनों ही दलों ने सीटों के बंटवारे का फ़ॉर्मूला भी तय कर लिया है और इसका औपचारिक ऐलान बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन यानी 15 जनवरी को किया जाएगा।

सीटों के बंटवारे के जिस फ़ॉर्मूले पर सहमति बनी है उसके मुताबिक इस गठबंधन में अजीत सिंह की रालोद को भी शामिल किया गया है। बसपा 38, सपा 37 और रालोद तीन सीटों पर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा लेगी। हालांकि सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि यूपी में गठबंधन पर अभी फाइनल फैसला नहीं हुआ है। सीटों के बंटवारे की खबरें अभी कल्पना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत