1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हमने पार्टी से ‘कचरा’ बाहर फेंका, मोदीजी ने वह उठाकर भाजपा में रख लिया: राहुल गांधी

हमने पार्टी से ‘कचरा’ बाहर फेंका, मोदीजी ने वह उठाकर भाजपा में रख लिया: राहुल गांधी

 Written By: IANS
 Published : Feb 12, 2017 07:03 pm IST,  Updated : Feb 12, 2017 07:05 pm IST

हरिद्वार: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भ्रष्ट नेताओं को शामिल किया है। कांग्रेस ने जिन भ्रष्ट

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

हरिद्वार: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भ्रष्ट नेताओं को शामिल किया है। कांग्रेस ने जिन भ्रष्ट नेताओं को बाहर का दरवाजा दिखा दिया था, उन्हें मोदी ने गले लगा लिया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

राहुल ने रविवार को रुड़की से हरिद्वार तक 90 किलोमीटर का रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मोदी जी बोलते हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं, पर उत्तराखंड में जिन भ्रष्ट नेताओं को हमने पार्टी से निकाला, उनसे मोदी जी गले मिलते हैं।"

एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "हमने उत्तराखंड से कचरा बाहर फेंका, मोदीजी ने वह कचरा उठाकर भाजपा में डाल लिया।"

राहुल के रोड शो में कुछ भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर घुस गए और 'मोदी-मोदी' चिल्लाने लगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "अब भाजपा वाले भी मेरे स्वागत में आ रहे हैं, यह अच्छी बात है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत