1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी को बचाने के लिए झूठ बोलकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं सरकार के मंत्री: राहुल गांधी

पीएम मोदी को बचाने के लिए झूठ बोलकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं सरकार के मंत्री: राहुल गांधी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 04:36 pm IST

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में 20 जवानों की शहादत की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार के गहरी नींद में होने की कीमत जवानों को चुकानी पड़ी और सरकार के मंत्री इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बचाने के लिए झूठ बोलकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने गलवान घाटी की हिंसक झड़प में घायल हुए एक जवान के पिता के बयान से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ यह देखकर दुख होता है कि भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री प्रधानमंत्री को बचाने के लिए झूठ बोलने पर उतर आए हैं। अपने झूठ से हमारे शहीदों का अपमान मत करिए।’’

इस वीडियो में भारतीय जवान के पिता यह कहते सुने जा सकते हैं कि उनके बेटे ने उन्हें फोन पर बताया कि चीन के सैनिक संख्या में ज्यादा थे और उनके पास रॉड, डंडे और पत्थर थे, जबकि हमारे जवान खाली हाथ थे।

इससे पहले, राहुल गांधी ने रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक के एक बयान से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है कि गलवान घाटी में चीन का हमला पूर्व नियोजित था। सरकार सो रही थी और समस्या से इनकार किया। हमारे शहीद जवानों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।’’

कांग्रेस नेता ने नाईक के बयान से जुड़ी जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक मंत्री ने कहा है कि भारतीय सैनिकों पर हमले की योजना चीन ने पहले से बना रखी थी और भारतीय सुरक्षा बल इसका करारा जवाब देंगे। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत