1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Rahul Gandhi Birthday: 48 साल के हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Rahul Gandhi Birthday: 48 साल के हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2018 06:53 am IST,  Updated : Jun 19, 2018 11:49 am IST

Rahul Gandhi 48th  Birthday: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का आज 48वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

चंडीगढ़: Rahul Gandhi 48th Birthday- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का आज 48वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया , ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। ’’

जनवरी 2013 में कांग्रेस के उपध्यक्ष बने राहुल को 11 दिसंबर 2017 को निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया था। वह आज 48 वर्ष के हो गये। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने काहुल गाँधी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान गांधी ने कुमारस्वामी से कहा कि वह अच्छी तरह सरकार चलाएं और कांग्रेस का उनको पूरा सहयोग रहेगा। वहीं राहुल गांधी के जन्मदिन  के मौके पर हरियाणा कांग्रेस के प्रमुख अशोक तंवर ने कहा है कि आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी अगले साल के आम चुनाव और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर परिवार का समर्थन जुटाने के लिए प्रचार अभियान शुरु करेगी। (कांग्रेस की आंतरिक रिपोर्ट का दावा- 2019 में बन सकती है सरकार, इतनी सीटें मिलने की उम्मीद )

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ आज राहुलजी का जन्मदिन है। हम रक्तदान शिविर , मैराथन और अन्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कल से ही हम ‘ कांग्रेस घर घर ’ अभियान भी शुरु करेंगे जहां हमारी मंशा हरियाणा में हर परिवार का समर्थन जुटाना होगी। ’’

तंवर ने कहा , ‘‘ इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सत्तारुढ़ भाजपा के अधूरे वादों को जोर - शोर उठायेंगे जिनका भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में जिक्र किया गया था। ’’ उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ‘ हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा ’ का तीसरा चरण गढ़ी किलोई सांपला से कलानौर के लिए शुरु होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत