नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को लेकर बीजेपी ने बड़ा पलटवार किया है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार दिय़ा है। उनका कहना है कि राहुल गांधी कांग्रेस की हार से हताश हैं और झूठे आरोप लगा रहे हैं।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
बीजेपी नेता ने कहा, अगस्ता घोटाले में गांधी परिवार का नाम आने के बाद ध्यान बंटाने के लिए राहुल गांधी ने गंगा के समान पवित्र और ईमानदार प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने कहा है की राहुल गांधी खुद 5000 करोड़ के हेराल्ड घोटाले में जमानत पर हैं। झूठे आरोप लगाना उनकी फितरत है, जनता राहुल गांधी को टीआरपी नहीं देती।
Also read:
- राहुल का तंज, कहा- कनफ्यूज्ड ट्रैफिक सिग्नल जैसा बर्ताव कर रही मोदी सरकार
- 200 दलों पर गिरेगी गाज, वित्तीय मामलों की जांच करवाएगा निर्वाचन आयोग
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के गृह राज्य में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि आईटी के रिकार्ड में सहारा अधिकारियों की नोटिंग में यह दावा किया गया है कि अक्तूबर 2013 से फरवरी 2014 के बीच उन्होंने मोदी को नौ बार भुगतान किया।
राहुल ने कहा कि इस बारे में दस्तावेज आईटी विभाग के पास है जिसने कंपनी पर उस समय छापा मारा था जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से आयकर विभाग के दस्तावेज के अनुसार बिरला समूह ने मोदी को उस समय 12 करोड़ रूपये का भुगतान किया जब मोदी मुख्यमंत्री थे। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि इस मामले में अभी तक क्यों जांच नहीं की गई। उन्होंने इस ममले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की।