1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया की जगह आज से कांग्रेस में राहुल युग शुरू, निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

सोनिया की जगह आज से कांग्रेस में राहुल युग शुरू, निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2017 03:12 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 04:26 pm IST

यह बदलाव देश की सबसे पुरानी पार्टी में नये युग का आगाज करेगा। कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता के बाद से आधी सदी से अधिक समय तक देश पर शासन किया है...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज पार्टी का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वह 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने बताया कि राहुल गांधी को पार्टी के संविधान के अनुसार अध्यक्ष घोषित किया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी।

रामचंद्रन ने बताया कि राहुल के पक्ष में 89 नामांकन पत्रों के सेट दाखिल किये गये थे। नामांकन पत्रों की जांच में सभी सेट सही पाये गये। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 16 दिसंबर को पूर्वांन्ह 11 बजे प्राधिकरण से अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमणपत्र लेने के लिये यहां 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय आयेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने संवाददाताओं को बताया कि 16 दिसंबर को ही राहुल गांधी अध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे।

राहुल गांधी का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही आज कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत