1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बहरीन रवाना हुए राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली विदेश यात्रा

बहरीन रवाना हुए राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली विदेश यात्रा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2018 11:35 pm IST,  Updated : Jan 07, 2018 11:35 pm IST

राहुल बहरीन के राजकीय अतिथि होंगे। उनके शाह हमद बिन इसा अल खलीफा से भी मुलाकात की संभावना है...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बहरीन की यात्रा पर रवाना हुए। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान वह अनिवासी भारतीयों के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इस खाड़ी देश के प्रधानमंत्री शहजादे सलमान बिन हमद अल-खलीफा से मुलाकात करेंगे।

राहुल बहरीन के राजकीय अतिथि होंगे। उनके शाह हमद बिन इसा अल खलीफा से भी मुलाकात की संभावना है। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गांधी ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडिया ओरिजिन (जीओपीआईओ) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के विदाई सत्र में कल हिस्सा लेंगे।

बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में 50 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। वह भारतीय मूल के कारोबारियों से भी कल बातचीत करेंगे।

राहुल ने अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एक ट्वीट में कहा, ‘‘अनिवासी भारतीय हमारी सौम्य ताकत के वास्तविक प्रतिनिधि एवं विश्व में हमारे देश के दूत होते हैं। बहरीन में अपने देशवासियों के साथ मुलाकात और उन्हें संबोधित करने को लेकर आशान्वित हूं।’’

राहुल के 9 जनवरी को भारत लौटने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत