1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की

राहुल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 10, 2017 02:11 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 02:11 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने निवास स्थान पर बैठक की। राहुल हाल ही में यूरोप में छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। यह बैठक देश

 Rahul-Gandhi- India TV Hindi
Rahul-Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने निवास स्थान पर बैठक की। राहुल हाल ही में यूरोप में छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। यह बैठक देश में चार फरवरी से पांच राज्यों में शुरू हो रहे चुनावों से पहले रणनीति पर चर्चा करने के उद्देश्य से की गई। 

सूत्रों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस बैठक में शामिल थीं।

इस बीच ये भी ख़बर है कि उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन के लिए आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच बैठक होगी।

कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर समाजवादी पार्टी के अखिलेश गुट के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं। इस मुलाकात के दो-चार दिन बाद समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ अजित सिंह की आरएलडी, संजय निषाद की निषाद पार्टी, पीस पार्टी, आरजेडी और अपना दल जैसे छोटे दल को मिलाकर बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनाने की कोशिश करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत