1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘जो बापू तब नहीं कर सके वो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब कर रहे हैं’

‘जो बापू तब नहीं कर सके वो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब कर रहे हैं’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2017 10:05 am IST,  Updated : Aug 03, 2017 10:05 am IST

शाह ने ये भी कहा कि गांधी जी ने कहा था आजादी के तुरंत बाद कांग्रेस को बिखर जाना चाहिए। खैर वो गांधी ने नहीं किया, अब कोई दूसरा गांधी कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति करते हुए भाजपा आज सत्ता तक पहुंची है। भाजपा देश को वंशवाद और तुष

Amit-Shah-Rahul-Gandhi- India TV Hindi
Amit-Shah-Rahul-Gandhi

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को रोहतक पहुंचे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि महात्‍मा गांधी चाहते थे कि आजादी के बाद कांग्रेस भंग (खत्म) हो जाए। राहुल गांधी इस काम को बखूबी निभा रहे हैं और गांधी का सपना पूरा कर रहे हैं। उन्‍होंने कांग्रेस की सिकुड़ती जमीन के लिए राहुल गांधी को जिम्‍मेदार ठहराया। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

शाह ने ये भी कहा कि गांधी जी ने कहा था आजादी के तुरंत बाद कांग्रेस को बिखर जाना चाहिए। खैर वो गांधी ने नहीं किया, अब कोई दूसरा गांधी कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति करते हुए भाजपा आज सत्ता तक पहुंची है। भाजपा देश को वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से आजाद कराना चाहती है।

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सिलसिलेवार बैठकें करेंगे और मनोहर लाल खट्टर सरकार के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। अमित शाह रोहतक में रहेंगे क्योंकि भाजपा की निगाहें जिले में राजनीतिक बढ़त हासिल करने की है। इस शहर को सूबे की राजनीति का अहम केंद्र समझा जाता है। इधर भाजपा प्रमुख का सुबह झज्जर जिले के बहादुरगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बहादुरगढ़ को ‘हरियाणा का प्रवेशद्वार’ माना जाता है।

शाह के हरियाणा दौरे का कार्यक्रम बहुत व्यस्त रहने वाला है। बहादुरगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, कृष्ण लाल पंवार और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ शाह की आगवानी की। और उन्हें पारंपरिक हरियाणवी ‘पगड़ी’ भेंट की गयी।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत