1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नेशनल हेराल्ड केस: राहुल बोले, शत-प्रतिशत बदले की राजनीति

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल बोले, शत-प्रतिशत बदले की राजनीति

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 09, 2015 02:35 pm IST,  Updated : Dec 09, 2015 05:00 pm IST

नेशनल हेराल्ड केस में घिरे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, 'ये शत-प्रतिशत बदले की राजनीति है'।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में घिरे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, 'ये शत-प्रतिशत बदले की राजनीति है'। राहुल से हेराल्ड केस पर सवाल पूछने पर कहा कि, ये सब जानते हैं कि ज्यूडिशियरी को कौन दबा रहा है।  

दोनों सदनों में हुआ हंगामा:

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा होता रहा। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मामला उठाना चाहा लेकिन स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इसकी इजाजत नहीं दी, जिसके बाद कांग्रेस के सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। राज्यसभा में भी कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे जिसकी वजह से कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

प्रश्नकाल खत्म होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका विरोध सरकार की नीतियों के खिलाफ है और वो इसी तरह अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।